स्थानीय समाचार

पलामू में सड़क हादसों पर डीसी गंभीर, ब्लैक स्पॉट के लिए बनेगी विशेष कार्ययोजना

Views: 11
0 0
Read Time:3 Minute, 13 Second

पलामू में सड़क हादसों पर डीसी गंभीर, ब्लैक स्पॉट के लिए बनेगी विशेष कार्ययोजना

मेदिनीनगर/पलामू:- समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर उपायुक्त ने चिंता जताते हुए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में ठोस और प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटना में किसी व्यक्ति की जान जाना बेहद दुखद है। उन्होंने दुर्घटनाओं की मैपिंग कर अधिक हादसे वाले स्थानों को चिह्नित करने और वहां प्राथमिकता के आधार पर सड़क सुरक्षा के उपाय लागू करने को कहा।

अगस्त में 20 दुर्घटनाओं में 12 की मौत, जनवरी से अगस्त तक 172 लोगों ने गंवाई जान; यातायात नियम तोड़ने पर 7.66 लाख रुपये जुर्माना

बैठक में बताया गया कि अगस्त 2026 में जिले में 20 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 12 लोगों की मौत और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं, जनवरी से अगस्त तक कुल 239 सड़क दुर्घटनाओं में 172 लोगों की मौत तथा 155 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अगस्त में 67 चालान काटकर 7 लाख 66 हजार 825 रुपये की वसूली की गई। बिना लाइसेंस, शराब के नशे में वाहन चलाने, बिना फिटनेस व परमिट, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट और बिना बीमा वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई।

अगस्त में 45 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि जनवरी से अगस्त तक 1,690 लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। इनमें 1,466 मामले बिना हेलमेट वाहन चलाने से जुड़े हैं।

बैठक में दुबियाखड़, कांडा घाटी, लोहारा, पोखराहा और सतबरवा बाजार को लेकर भी समीक्षा की गई। इन स्थानों पर सड़क चौड़ीकरण, साइन बोर्ड, रंबल स्ट्रिप, रिफ्लेक्टर, कन्वेक्स मिरर और बैरिकेडिंग जैसे सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर सड़क सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने और नियम तोड़ने वालों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button