झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
जनता दरबार में फरियादियों ने उपायुक्त के समक्ष रखी अपनी समस्याएं


संवाददाता,
लातेहार:- उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा।जिसे उपायुक्त ने क्रम वार तरीके से सभी की समस्याओं को सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए समाधान किया जाएगा।इस जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन विवाद, मुआवजा, पेंशन, नियोजन आदि संबंधित आवेदन आए। जिसे उपायुक्त महोदया ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया।
![]()




