स्थानीय समाचार
Trending

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : उपायुक्त

Views: 15
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : उपायुक्त

लातेहार। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिले में चल रही स्वास्थ्य योजनाओं और विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति की प्रखंडवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीकरण व जांच, एनसीडी स्क्रीनिंग, पेंटा-1 और पेंटा-3 टीकाकरण तथा ओपीवी-1 कवरेज की प्रगति पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने कहा कि गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान कर उनका पंजीकरण, जरूरी जांच और नियमित फॉलोअप कराया जाए। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कुपोषित बच्चों के इलाज को लेकर एमटीसी केंद्रों की व्यवस्था की भी जानकारी ली गई। उन्होंने केंद्रों में बच्चों को बेहतर उपचार और देखभाल उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

एनसीडी स्क्रीनिंग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने हाईपरटेंशन, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों की शुरुआती पहचान पर विशेष ध्यान देने को कहा। सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों को अर्ली ऑनसेट केस की समय पर पहचान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में सर्पदंश और कुत्ता काटने के मामलों की भी समीक्षा हुई। उपायुक्त ने अस्पतालों में एंटी-स्नेक वेनम, रेबीज से संबंधित उपचार और जरूरी दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने तथा मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा देने को कहा।

स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों व कर्मियों की उपलब्धता, दवाओं, आधारभूत सुविधाओं और अन्य संसाधनों की स्थिति भी देखी गई।

बैठक में डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो, डीपीआरओ डॉ. चंदन, एमओआईसी सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button