
कोटालपोखर संवाददाता /राजमहल उपकारा में सोमवार को एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के साल्टी पोखर निवासी सुनील बस बास्की (35) हत्या के मामले में 14/7 2025 से जेल में बंद है। प्रभारी उपकारा पाल प्रिंस कुमार ने बताया कि दोपहर के भोजन के बाद सभी बंदी अपने-अपने बैरेक में आराम करने के लिए चले गए थे।

कैदी की अस्वस्थता
दोपहर के लगभग 2:30 बजे पुनः सभी बंदी को जब बाहर निकाला जा रहा था। तो सुनील बास्की सोया हुआ था। जब उसे उठाने की प्रयास किया गया तो वह अचेत अवस्था में पाया गया। जिसे तुरंत इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर उदय टुडू ने मृत्य घोषित कर दिया। जेल प्रशासन के द्वारा मृतक बंदी के परिजनों को सूचना दे दिया गया था। अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू ने बताया कि प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा जाएगा जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
हत्या का मामला
सुनील बास्की मिर्गी जैसे गंभीर बीमारी से पीड़ित था। उसका इलाज भी चल रहा था।वो हत्या के मामले में विचाराधीन बंदी था।
चाचा की हत्या का मामला
चाचा की हत्या के आरोप में जेल में था सुनील। राधानगर थाना क्षेत्र के साल्टीपोखर में 13 जुलाई के सुनील बस्की ने अपने ही चाचा सुलेमान बस्की 60 वर्ष पर डंडा से हमला कर दिया था। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के साल्ठीपोखर में सुनील बस्की 35 वर्ष के द्वारा हमला करने के बाद सुलेमान बस्की गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिससे इलाज के क्रम में उसी दिन देर शाम सुलेमान बस्की की मौत हो गई थी।
हत्यारोपी सुनील बस्की को राधानगर थाना पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर दूसरे दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। हत्यारोपी के परिजनों ने सुनील बस्की को विक्षिप्त बताया था और उनका इलाज भी मेंटल अस्पताल में चल की बात सामने आया था।इधर न्यायिक हिरासत में जाने के बाद राधानगर थाना पुलिस ने 15 सितम्बर को आरोप पत्र भी न्यायलय में दाखिल कर दिया है।
![]()





