अपराधक्राइमझारखंड समाचारपाकुड़ब्रेकिंग न्यूज़स्थानीय समाचार
Trending

कर्नाटक में मजदूर की धारदार हथियार से हत्या,अमड़ापाड़ा में मातम

Pakud news

Views: 32
0 0
Read Time:3 Minute, 12 Second

पाकुड़/अमड़ापाड़ा: प्रखंड के बासमती गांव निवासी 25 वर्षीय मंटू कुमार पाल की कर्नाटक में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक मासूम बेटे को छोड़ गया है।

काम की तलाश में गया था कर्नाटक

जानकारी के अनुसार मंटू कुमार पाल बीते 30 अगस्त को क्षेत्र के 15 अन्य मजदूरों के साथ काम की तलाश में कर्नाटक गया था। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक युवक ने बेहतर मजदूरी का लालच देकर उसे बाहर काम के लिए तैयार किया था।

कर्नाटक में मजदूर की धारदार हथियार से हत्या,अमड़ापाड़ा में मातम

दो सितंबर को हुआ था लापता

परिजनों के मुताबिक, कर्नाटक पहुंचने के दो दिन बाद 2 सितंबर को मंटू के लापता होने की सूचना मिली। इसके बाद परिवार ने अमड़ापाड़ा थाना को मामले की जानकारी दी।

6 सितंबर को कर्नाटक के कलबुर्गी (गुलबर्गा) जिले के सेडम तालुका स्थित मुधोल थाना से परिजनों को फोन कर उसकी हत्या की सूचना दी गई। इस संबंध में मुधोल थाना में कांड संख्या 155/26 दर्ज किया गया है, जिसमें BNS की धारा 103(1) और 283(a) के तहत कार्रवाई की गई है।

शव में मिले गंभीर चोट के निशान

शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि शरीर पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान थे। जांघ, पैर और पीठ सहित कई हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे परिजन सदमे में हैं।

पुरानी रंजिश की जताई आशंका

मृतक के भाई हरिकृष्ण पाल ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में परिवार के माता-पिता की वाहन से कुचलकर मौत हुई थी, जिसमें गांव के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और वे जेल भी गए थे।

परिजनों का आरोप है कि उसी मामले में मंटू मुख्य केसकर्ता था, और इसी कारण उसकी हत्या करवाई गई हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। परिजनों ने मृतक के शव को गांव लाने में प्रशासन और स्थानीय थाना के सहयोग की भी जानकारी दी।

Loading

कर्नाटक में मजदूर की धारदार हथियार से हत्या,अमड़ापाड़ा में मातम

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button