स्थानीय समाचार

सड़क सुरक्षा को लेकर जिला स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

Views: 9
0 0
Read Time:3 Minute, 36 Second

सड़क सुरक्षा को लेकर जिला स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मेदिनीनगर/पलामू:- पलामू सड़क सुरक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को जिला स्कूल, मेदिनीनगर में सड़क सुरक्षा विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 7 से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को पांच-पांच के समूह में विभाजित कर सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे गए। सही उत्तर देने वाले समूह के विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, यातायात प्रभारी एवं वरधान चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधियों द्वारा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना चाहिए। ओवरस्पीडिंग, रैश ड्राइविंग एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल से बचने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की गई।

छात्र-छात्राओं को सुरक्षित ओवरटेकिंग, कोहरे के दौरान फॉग लाइट के प्रयोग तथा 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों द्वारा मोटर वाहन नहीं चलाने सहित अन्य महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही हिट एंड रन, सड़क संकेत (साइनेज) एवं गुड सेमेरिटन के संबंध में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को समझाया गया कि सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में घायल व्यक्ति की तत्काल मदद कर उसे अस्पताल पहुंचाना जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। गुड सेमेरिटन योजना के तहत दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वाले व्यक्तियों को सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रोत्साहन तथा हिट एंड रन मामलों में मिलने वाले मुआवजे की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, यातायात प्रभारी, जिला परिवहन कार्यालय के बड़ा बाबू, रोड इंजीनियर एनालिस्ट, वरधान चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं सदस्य, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button