रिसोड पंचायत भ्रमण:ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए डॉ. तनवीर आलम
Pakud News

बरहरवा, 09 सितंबर 2026। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने बुधवार को बरहरवा प्रखंड के रिसोड पंचायत का दौरा कर विभिन्न गांवों के ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने चाँदपुर, चंदनपुर और मेहंदीडांग गांवों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों की समस्याओं और क्षेत्रीय जरूरतों की जानकारी ली।
भ्रमण के क्रम में डॉ. आलम ने चाँदपुर गांव में ओबैदुर के घर के पास, चंदनपुर में बरकत के घर के समीप तथा मेहंदीडांग में स्कूल के पास ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। ग्रामीणों ने खुले मन से अपनी परेशानियां रखीं, जिस पर उन्होंने गंभीरता से विचार किया।

बैठक के दौरान स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर ग्रामीणों के बीच मौजूद भ्रम और आशंकाओं पर भी चर्चा हुई। डॉ. तनवीर आलम ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि SIR प्रक्रिया को लेकर घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि किसी को नोटिस प्राप्त होता है, तो सबसे पहले उसके कारण को समझें और उसी के अनुरूप जरूरी दस्तावेज तैयार कर निर्धारित तिथि पर प्रखंड कार्यालय में प्रस्तुत करें।
उन्होंने आगे कहा कि यदि दस्तावेजों में किसी प्रकार की कमी रह जाती है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। संबंधित व्यक्ति को अगली तिथि प्रदान की जाएगी, जिससे वह अपने दस्तावेजों को पूरा कर सके।
इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, नाला निर्माण, ‘मंईयां सम्मान योजना’ सहित कई मूलभूत समस्याओं को उनके समक्ष रखा। डॉ. आलम ने आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़ी इन समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा और संबंधित विभागों के समक्ष इन्हें प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द राहत मिल सके।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, नेहाल अख्तर, शारिक रब्बानी, ओबैदुर रहमान, फिरोज आलम, हाजी अलाउद्दीन, मुन्ना पांडे, फैजुल रहमान, रबीउल, शराफत, बरकत, सनाउल, दुलाल, अब्दुल रशीद, मुख्तार, जहांगीर समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
![]()




