बरहरवा संवाददाता। बरहरवा थाना परिसर स्थित हेल्पलाइन केंद्र में आज अंचलाधिकारी अनोज कुमार एवं थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान अबराटोला के दो सहोदर भाइयों के बीच चल रहे जमीनी विवाद का मामला सामने आया।
उपस्थित पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आपसी सहमति के आधार पर विवाद का समाधान कराया। समझौते के बाद दोनों पक्ष संतुष्ट नजर आए।
मौके पर सीआई उमेश कुमार मंडल, एएसआई पंकज कुमार के साथ-साथ कांग्रेस जिला महासचिव मिठून कुमार मंडल एवं प्रखंड महासचिव निताय सरकार भी मौजूद थे।