पाकुड़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, डीसी व एसपी ने सुरक्षा का लिया जायजा


पाकुड़:-निर्मल कुमार साह की विशेष रिपोर्टकांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं। इसी क्रम में राहुल गांधी 2 फरवरी को पाकुड़ आने वाले हैं।राहुल गांधी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की टीम भी पूरी तरह एक्टिव मोड में है।इसको लेकर उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल व एसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को सदर प्रखंड स्थित नसीपुर कार्यक्रम स्थल एवं पत्थरघटा का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उपायुक्त ने सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, जहां उनका कार्यक्रम निर्धारित है। राहुल गांधी के आगमन को लेकर उनके गुजरने वाले मार्गों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिया।मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, पाकुड़ अंचलाधिकारी भागीरथ महतो, प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
![]()




