पाकुड़
Trending

पाकुड़ में युवक की संदिग्ध मौत,ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

तीन साल पहले हुई थी शादी, 11 माह की बेटी के सिर से उठा पिता का साया; मेडिकल बोर्ड की निगरानी में वीडियोग्राफी के साथ होगा पोस्टमार्टम

Views: 8
0 0
Read Time:3 Minute, 21 Second

पाकुड़ संवाददाता। रिपोर्ट: अनिकेत तिवारी,

पाकुड़। घर के अंदर युवक का शव फंदे से लटका मिला और मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर सनसनी फैला दी। नगर थाना क्षेत्र के कोयलामोड़ में प्रीतम शाह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं। मृतक के पिता सुभाष चंद्र शाह ने अपनी पुत्रवधू और उसके मायकेवालों पर बेटे की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस फिलहाल हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पाकुड़ में युवक की संदिग्ध मौत,ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

तीन साल पहले हुई थी शादी, 11 माह की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

प्रीतम शाह की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। उसकी 11 माह की एक बेटी है। परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला थाने में समझौता कराया गया था और पत्नी को वापस घर भेज दिया गया था। हालांकि, शुक्रवार को वह फिर अपने मायके चली गयी। मृतक के पिता का आरोप है कि इसके बाद उनकी पुत्रवधू और उसके परिजनों ने मिलकर प्रीतम की हत्या कर दी। हालांकि, इस आरोप की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच और मौत की असली वजह सामने लाने की मांग की।

हत्या की आशंका पर मेडिकल बोर्ड गठित, वीडियोग्राफी में होगा पोस्टमार्टम

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शव के पोस्टमार्टम के लिए प्रभारी डीएस डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। प्रभारी डीएस ने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। इसी को ध्यान में रखते हुए मेडिकल टीम गठित की गयी है। टीम वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम करेगी, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह सामने आ सकेगा कि युवक की मौत हत्या से हुई या आत्महत्या से। रविवार दोपहर तक पोस्टमार्टम शुरू नहीं हो सका था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि प्रीतम की मौत के पीछे क्या सच्चाई है और परिजनों द्वारा लगाये गये आरोपों में कितनी सच्चाई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button