Jharkhand News:जुमार पुल के पास भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर
तेज रफ्तार का कहर :एक की मौत

राँची: राजधानी राँची के बोड़ेया स्थित जुमार पुल के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। जुमार पुल के समीप अचानक दोनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
![]()





