गढ़वाझारखंड समाचारस्थानीय समाचार

कौवाखोप में उन्नत अरहर बीज वितरण, क्लस्टर प्रत्यक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

बरडीहा (गढ़वा):वित्तीय वर्ष 2026-27 के खरीफ सीजन के तहत बरडीहा प्रखंड के चयनित क्लस्टर कौवाखोप गांव में उन्नत अरहर बीज वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्र एवं राज्य प्रायोजित “मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस” योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य दलहन फसलों के क्षेत्र विस्तार एवं क्लस्टर प्रत्यक्षण को बढ़ावा देना है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) बरडीहा ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विभाग द्वारा आवंटित उन्नत बीजों को प्रखंड के विभिन्न चयनित क्लस्टरों में प्रत्यक्षण के लिए वितरित किया जा रहा है। इसी क्रम में कौवाखोप गांव में कृषक मित्रों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में चयनित प्रगतिशील किसानों के बीच अरहर बीज का वितरण किया गया।

कौवाखोप में उन्नत अरहर बीज वितरण, क्लस्टर प्रत्यक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत वैज्ञानिक पद्धति से खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (BTM), सहायक तकनीकी प्रबंधक (ATM), प्रखंड कृषि पदाधिकारी (BAO) एवं कृषक मित्रों की निगरानी में क्लस्टर प्रत्यक्षण कराया जाएगा, ताकि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ मिल सके।

इस प्रत्यक्षण प्लॉट को मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे भविष्य में राज्य एवं केंद्र की निरीक्षण टीमों के समक्ष इसे प्रदर्शित किया जा सके। योजना का मुख्य उद्देश्य अरहर फसल के क्षेत्र विस्तार के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करना और दलहन उत्पादन में प्रखंड को आत्मनिर्भर बनाना है।

प्रखंड प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया है कि वे पूर्ण पारदर्शिता के साथ योग्य लाभार्थियों का चयन सुनिश्चित करें तथा समयबद्ध तरीके से बुवाई कार्य पूर्ण कराएं, ताकि योजना का लाभ जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से दिखाई दे।

खरीफ 2026-27 के अंतर्गत प्रखंड बरडीहा में अरहर फसल के लिए कौवाखोप क्लस्टर का चयन किया गया है, जहां बीज वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button