झारखंड समाचारपाकुड़

“मेरे शब्द-मेरी कहानी,”अभियान के तहत बच्चों ने लिखी 100 शब्दों की मौलिक कहानियां

मंडरो के सभी विद्यालयों में आयोजित हुई रचनात्मक लेखन गतिविधि, बच्चों की कल्पनाशीलता और लेखन कौशल को मिला मंच

Views: 101
0 0
Read Time:2 Minute, 29 Second

“मेरे शब्द-मेरी कहानी,"अभियान के तहत बच्चों ने लिखी 100 शब्दों की मौलिक कहानियां

कोटालपोखर संवाददाता/मंडरो। पठन अभियान 2026 “मेरे शब्द-मेरी कहानी” के तहत सोमवार, 24 अगस्त को मंडरो प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़तल्ला नयाटोला, मध्य विद्यालय मिर्जाचौकी सहित सभी विद्यालयों में “100 शब्दों की कहानी रचना” गतिविधि आयोजित की गई।

इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी कल्पनाशीलता, शब्द-भंडार, लेखन कौशल और आत्म-अभिव्यक्ति को विकसित करना था। बच्चों को अपनी पसंदीदा पुस्तक, कहानी, पात्र अथवा किसी घटना से प्रेरणा लेकर अधिकतम 100 शब्दों में मौलिक कहानी लिखने के लिए प्रेरित किया गया।

कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों ने स्वतंत्र रूप से कहानी लेखन में भाग लिया। वहीं छोटी कक्षाओं के बच्चों को चित्र देखकर कहानी प्रस्तुत करने तथा लेखन में कठिनाई महसूस करने वाले बच्चों को मौखिक रूप से कहानी सुनाने का अवसर दिया गया।

शिक्षकों ने बच्चों को कहानी में पात्र, स्थान, घटना, संवाद और रोचक अंत को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। बेहतर कहानियों का चयन भाषा, मौलिकता, कल्पनाशीलता और रचनात्मक अभिव्यक्ति के आधार पर किया गया।

चयनित कहानियों को विद्यालय के रीडिंग कॉर्नर, कक्षा की दीवार अथवा बाल पत्रिका में प्रदर्शित करने की व्यवस्था की गई। साथ ही बच्चों को अपनी रचनाएं पूरी कक्षा के सामने पढ़कर सुनाने का अवसर भी मिला। गतिविधि के दौरान बच्चों की सहभागिता की तस्वीरें एवं रिपोर्टिंग भी की गई।

शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के रचनात्मक आयोजन बच्चों को केवल पढ़ने के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी सोच, अनुभव और कल्पनाओं को शब्दों के माध्यम से व्यक्त करने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

Loading

“मेरे शब्द-मेरी कहानी,"अभियान के तहत बच्चों ने लिखी 100 शब्दों की मौलिक कहानियां

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button