पाकुड़
Trending

रोजगार की तलाश में केरल जा रहे मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत, गांव में पसरा मातम

रोजगार की तलाश में केरल जा रहा था युवक,कोयंबटूर रेलवे स्टेशन के पास हादसे में गयी जान

रोजगार की तलाश में केरल जा रहे मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत, गांव में पसरा मातमकोटालपोखर संवाददाता। उधवा-राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत दियारा पंचायत निवासी एक मजदूर की तमिलनाडु के कोयंबटूर में ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी। मृतक की पहचान अमानत दियारा निवासी निताय साहा (26) के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया।

रोजगार की तलाश में केरल निकला था निताय

मृतक के पिता भारत साहा ने बताया कि निताय मजदूरी करने के लिए केरल जाने के लिए बीते मंगलवार को घर से निकला था। परिवार को क्या पता था कि रोजगार की तलाश में निकला उनका बेटा अब कभी वापस नहीं लौटेगा।

परिजनों के अनुसार, बीते शुक्रवार की रात कोयंबटूर रेलवे स्टेशन के पास निताय चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन शव को पैतृक गांव लाने की तैयारी में जुट गये।

परिजनों ने बताया कि निताय का शव एंबुलेंस से अमानत दियारा स्थित गांव लाया जा रहा है। मंगलवार तक शव के घर पहुंचने की संभावना है। निताय की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना की खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Loading

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button