लातेहार
Trending
पूर्णा केडू में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा,सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
लातेहार। नाग पंचमी के पावन अवसर पर सोमवार को सदर प्रखंड के पूर्णा केडू गांव में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और उत्साह से सराबोर इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया।
कलश यात्रा के दौरान महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु कलश धारण कर शामिल हुए। भक्ति गीतों, जयघोष और धार्मिक नारों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर नाग देवता की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में भी काफी उत्साह रहा। ग्रामीणों ने धार्मिक परंपरा और श्रद्धा के साथ नाग पंचमी पर्व मनाया। मौके पर लखन पासवान राधिका पासवान अनिल पासवान बिट्टू पासवान रोहित पासवान संतोष कुमार नंदन कुमार अर्जुन राम दीपक पासवान विक्की पासवान इत्यादि मौजूद थे.
![]()






