ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारलातेहार

स्थापना दिवस पर DVC की पहल, तुबेद मध्य विद्यालय में प्लेट-ग्लास व खेल सामग्री वितरित

Views: 44
0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second
स्थापना दिवस पर DVC की पहल, तुबेद मध्य विद्यालय में प्लेट-ग्लास व खेल सामग्री वितरित

लातेहार, 7 जुलाई। दामोदर घाटी निगम (DVC) के तुबेद कोल माइन्स, लातेहार में 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर DVC की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के तहत परियोजना प्रभावित मध्य विद्यालय तुबेद में बच्चों के लिए प्लेट-ग्लास तथा खेल सामग्री का वितरण किया गया।

CSR कार्यक्रम के अंतर्गत मिड डे मील योजना को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों को भोजन के लिए प्लेट एवं ग्लास उपलब्ध कराए गए। साथ ही बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न खेल सामग्री भी वितरित की गई।

डीजीएम (माइनिंग) दीपक कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना तथा छात्रों के बीच खेल भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा मध्याह्न भोजन के लिए प्लेट-ग्लास की मांग की गई थी, जिसे CSR के माध्यम से पूरा किया गया।

स्थापना दिवस पर DVC की पहल, तुबेद मध्य विद्यालय में प्लेट-ग्लास व खेल सामग्री वितरित

इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक (माइनिंग) एस.डी. सिंह ने कहा कि DVC अपने CSR कार्यक्रमों के जरिए परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल में निवेश से बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं DVC के अधिकारी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने DVC के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में शिक्षा और खेल सुविधाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button