झारखंड समाचार

इलामी-बागनापाड़ा पीसीसी सड़क की गुणवत्ता पर बाबूलाल मरांडी ने उठाये सवाल

सड़क में गड्ढे और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

पाकुड़ संवाददाता। पाकुड़ अंचल की इलामी पंचायत अंतर्गत इलामी से बागनापाड़ा तक डीएमएफटी मद से निर्मित पीसीसी सड़क और गार्डवाल की गुणवत्ता को लेकर नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाये हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेजकर योजना की गुणवत्ता, डीपीआर के अनुरूप कार्य और निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की जांच कराने की मांग की है। दोषी पाये जाने पर संवेदक, कार्यकारी एजेंसी और संबंधित अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया गया है।

2025 में डीएमएफटी मद से हुआ था निर्माण

16 अगस्त को भेजे गये पत्र में बाबूलाल मरांडी ने उल्लेख किया है कि वर्ष 2025 में तत्कालीन उपायुक्त की स्वीकृति से डीएमएफटी कोष से उक्त योजना का निर्माण कराया गया था। पत्र के अनुसार, ग्रामीणों के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन के माध्यम से निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत की गयी है।

इलामी-बागनापाड़ा पीसीसी सड़क की गुणवत्ता पर बाबूलाल मरांडी ने उठाये सवाल

सड़क में गड्ढे और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

ग्रामीणों के आरोपों का हवाला देते हुए पत्र में कहा गया है कि निर्माण के कुछ ही महीनों बाद सड़क के कई हिस्सों में गहरे गड्ढे हो गये हैं। सड़क की ऊपरी परत करीब चार इंच तथा गार्डवाल की नींव की गहराई करीब पांच इंच होने की शिकायत की गयी है। गार्डवाल निर्माण में घटिया बोल्डर, कम मात्रा में सीमेंट और निम्न गुणवत्ता की बालू के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया गया है।

95 लाख की योजना में 50 फीट निर्माण के बाद काम बंद करने का आरोप

पत्र में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2025 में इसी पंचायत में सत्तार मौलवी के घर के पास करीब 95 लाख रुपये की लागत से 150 फीट गार्डवाल निर्माण का प्रावधान था। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 50 फीट निर्माण के बाद ही काम बंद कर दिया गया।

जांच टीम गठित कर कार्रवाई की मांग

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से डीएमएफटी मद से निर्मित पीसीसी सड़क और गार्डवाल की गुणवत्ता की जांच के लिए टीम गठित करने की मांग की है। उन्होंने डीपीआर के अनुरूप निर्माण, इस्तेमाल की गयी सामग्री और कार्यकारी एजेंसी की भूमिका की जांच कराने तथा दोषी संवेदक, एजेंसी और संबंधित अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया है। पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त, पाकुड़ को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गयी है।

Loading

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button