कसमार। पूर्व मंत्री स्व. माधवलाल सिंह के पुत्र एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रकाश लाल सिंह ने शुक्रवार को कसमार पहुंचकर दिवंगत भाजपा नेता स्व. संजय कुमार चौबे को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्व. संजय चौबे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान प्रकाश लाल सिंह ने कहा कि उनके पिता स्व. माधवलाल सिंह और भाजपा नेता स्व. संजय कुमार चौबे के बीच काफी करीबी संबंध रहे थे। दोनों परिवारों के बीच भी पारिवारिक रिश्ता था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 और 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान संजय कुमार चौबे ने कसमार क्षेत्र में उनके पिता के पक्ष में समर्थन जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
प्रकाश लाल सिंह ने स्व. संजय चौबे के पुत्र से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही।
मौके पर कसमार निवासी सेवानिवृत्त डीएसपी सूर्य भूषण शर्मा, कृष्ण मोहन चौबे, यादव शक्ति संगठन के बेरमो अनुमंडल अध्यक्ष राजकुमार यादव, बिट्टू रवानी, बासुदेव यादव, अशोक राम, आकाश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।