पानी की समस्या से जूझ रहा डिग्री कॉलेज गोमिया, शौचालय बंद होने से छात्र-छात्राएं परेशान
गोमिया प्रखंड के अंतर्गत स्थित डिग्री कॉलेज गोमिया इन दिनों गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है। पानी की कमी के कारण कॉलेज का शौचालय बंद पड़ा है, जिससे कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर छात्राओं के लिए यह समस्या और भी ज्यादा परेशानी का कारण बन गई है।
स्थानीय लोगों और कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने इस स्थिति पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान में पानी जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव होना बेहद गंभीर मुद्दा है और इस पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।
इस संबंध में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सरिता श्रीवास्तव ने बताया कि कॉलेज परिसर में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है। हालांकि, निर्माण कार्य की गति धीमी है, जिससे समस्या का समाधान होने में देरी हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राओं को राहत मिल सके।
![]()




