Views: 3
0 0
रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष तैयारी, 24×7 सेवाएं और तेज डिलीवरी का दावा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष तैयारी, 24×7 सेवाएं और तेज डिलीवरी का दावा

रांची। India Post की जनहितकारी सेवाओं एवं रक्षाबंधन के अवसर पर की गई विशेष व्यवस्थाओं की जानकारी देने के लिए सोमवार को रेलवे मेल सेवा (आरएमएस), रांची रेलवे स्टेशन के समीप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सुपरिंटेंडेंट ऑफ रेलवे मेल (एसआरएम) Premjeet Kumar ने बताया कि डाक…

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष तैयारी, 24×7 सेवाएं और तेज डिलीवरी का दावा
Read Time:4 Minute, 10 Second

रांची। India Post की जनहितकारी सेवाओं एवं रक्षाबंधन के अवसर पर की गई विशेष व्यवस्थाओं की जानकारी देने के लिए सोमवार को रेलवे मेल सेवा (आरएमएस), रांची रेलवे स्टेशन के समीप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सुपरिंटेंडेंट ऑफ रेलवे मेल (एसआरएम) Premjeet Kumar ने बताया कि डाक विभाग इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर भाई-बहनों के स्नेह को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। देशभर में बुक की गई राखियों को प्राथमिकता के आधार पर प्रोसेस किया जा रहा है तथा आवश्यकता पड़ने पर वायु मार्ग के माध्यम से भी भेजा जा रहा है। रक्षाबंधन तक रविवार को भी विशेष डिलीवरी की व्यवस्था की गई है और जरूरत पड़ने पर निर्धारित समय के बाद भी वितरण किया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि रेलवे मेल सेवा (आरएमएस), रांची अब सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे कार्यरत रहेगी। कार्यालय में तीन शिफ्टों—सुबह 6:00 बजे से 2:00 बजे, दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तथा रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक—निरंतर कार्य किया जाएगा। अब नागरिक किसी भी समय स्पीड पोस्ट, पार्सल, साधारण पत्र, बुक पोस्ट एवं अन्य डाक सामग्री की बुकिंग करा सकेंगे।

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष तैयारी, 24×7 सेवाएं और तेज डिलीवरी का दावा

Premjeet Kumar ने बताया कि डाक विभाग व्यापारियों, स्टार्टअप, ऑनलाइन विक्रेताओं, स्वयं सहायता समूहों एवं उद्यमियों के लिए ई-कॉमर्स समाधान भी उपलब्ध करा रहा है। डोर-स्टेप पार्सल पिकअप सुविधा के तहत ग्राहक घर या प्रतिष्ठान से ही ऑनलाइन बुकिंग कर पार्सल भेज सकते हैं, जहां डाक कर्मी स्वयं पार्सल लेकर सुरक्षित रूप से गंतव्य तक पहुंचाते हैं।

उन्होंने “लॉजिस्टिक्स पोस्ट” सेवा की भी जानकारी देते हुए बताया कि अब व्यापारी फुल ट्रक लोड (FTL) एवं हाफ ट्रक लोड (LTL) सुविधा के साथ अपने माल—जैसे मशीनरी, तैयार उत्पाद एवं अन्य बड़े सामान—को एक स्थान से दूसरे स्थान तक सुरक्षित और तेज़ी से भेज सकते हैं। इस सेवा में लोडिंग के बाद वाहन को सील किया जाता है, जो सीधे गंतव्य पर ही खोला जाता है, जिससे माल की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। झारखंड के प्रमुख मार्गों पर लगभग 12 घंटे के भीतर डिलीवरी का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में आईआरएम Divakar Kumar, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव Sandeep Kumar Mahto एवं Rahul Kumar सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न समाचार पत्रों, टीवी चैनलों एवं डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

अंत में आईआरएम Divakar Kumar ने मीडिया प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि डाक विभाग आधुनिक तकनीक, विश्वसनीयता और जनसेवा की भावना के साथ आम नागरिकों एवं व्यापारिक समुदाय को बेहतर, तेज़ और सुरक्षित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports