Views: 20
0 0
लातेहार में खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच, मेहनत और अनुशासन से मिलेगी सफलता : शेखर बोस

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लातेहार में खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच, मेहनत और अनुशासन से मिलेगी सफलता : शेखर बोस

लातेहार: अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक, अंतरराष्ट्रीय रेफरी और झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के संरक्षक शेखर बोस का शनिवार को लातेहार पहुंचने पर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष एवं झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंकज तिवारी और जिला सचिव प्रवीण मिश्रा ने उनका अभिनंदन किया। लातेहार प्रवास के…

लातेहार में खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच, मेहनत और अनुशासन से मिलेगी सफलता : शेखर बोस
Read Time:2 Minute, 51 Second
लातेहार में खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच, मेहनत और अनुशासन से मिलेगी सफलता : शेखर बोस

लातेहार: अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक, अंतरराष्ट्रीय रेफरी और झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के संरक्षक शेखर बोस का शनिवार को लातेहार पहुंचने पर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष एवं झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंकज तिवारी और जिला सचिव प्रवीण मिश्रा ने उनका अभिनंदन किया।

लातेहार प्रवास के दौरान आयोजित बैठक में झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के महासचिव उत्तम राज, सीईओ डॉ. निशिकांत पाठक, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक अमरजीत सिंह खेर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, आयोजन सचिव संजय ठाकुर समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिले में वॉलीबॉल के विकास, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं के आयोजन और आने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए शेखर बोस ने कहा कि लातेहार में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे अपना पूरा ध्यान खेल, अनुशासन और नियमित अभ्यास पर रखें। मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने वाले खिलाड़ियों को सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग करेगा।

उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। खिलाड़ियों को फिटनेस बनाए रखने, सकारात्मक सोच अपनाने और अपने लक्ष्य के प्रति लगातार मेहनत करने की जरूरत है।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने लातेहार में वॉलीबॉल को और मजबूत बनाने, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports