स्थानीय समाचार

विद्यालय की व्यवस्था से नाराज छात्राएं पहुंचीं समाहरणालय, प्राचार्य व शिक्षिका पर लगाए गंभीर आरोप

Views: 38
0 0
Read Time:3 Minute, 17 Second

विद्यालय की व्यवस्था से नाराज छात्राएं पहुंचीं समाहरणालय, प्राचार्य व शिक्षिका पर लगाए गंभीर आरोप

लातेहार:सीएम ऑफ एक्सीलेंस बालिका विद्यालय की छात्राओं ने गुरुवार को विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद की। आठवीं, नौवीं, दसवीं और बारहवीं की दर्जनों छात्राएं समाहरणालय पहुंचीं और उपायुक्त संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय की प्राचार्य ज्योति ज्योत्सना और शिक्षिका अन्नपूर्णा कुमारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में छात्राओं ने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। नियमित कक्षाएं नहीं लगने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। परीक्षा नजदीक होने के बावजूद कई विषयों की तैयारी पूरी नहीं हो पाई है। उनका आरोप है कि कौशल विकास विषय की किताब उपलब्ध कराए बिना ही परीक्षा आयोजित कर दी गई। इसके अलावा कई छात्राओं को अब तक किताबें और कॉपियां भी नहीं मिली हैं।

छात्राओं का कहना है कि जब भी वे अपनी समस्याएं शिक्षकों के सामने रखती हैं, तो समाधान के बजाय उन्हें फटकार सुननी पड़ती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार स्कूल से निकालने की धमकी दी गई, जिससे छात्राएं भय और तनाव के माहौल में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

भोजन व्यवस्था को लेकर भी छात्राओं ने नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि कई बार खाने में कीड़े मिलने की शिकायत की गई, लेकिन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लगातार शिकायतों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

करीना कुमारी, अंजली कुमारी, विद्या कुमारी, गोरी कुमारी, मीरा कुमारी और पिहू कुमारी समेत अन्य छात्राओं ने कहा कि समस्याएं काफी समय से बनी हुई हैं और इससे उनकी पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है।

छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि आईडी कार्ड के लिए 100 रुपये और रांची भ्रमण के नाम पर 250 रुपये प्रति छात्रा वसूले गए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

छात्राओं का आरोप है कि उपायुक्त से मिलने के लिए जाते समय रास्ते में शिक्षिका अन्नपूर्णा कुमारी ने उनका आवेदन छीन लिया। इसके बावजूद छात्राएं समाहरणालय पहुंचीं और प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से उपायुक्त को अपनी शिकायत सौंपकर न्याय की मांग की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button