लातेहार:-राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद के माननीय सदस्य श्री रविन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में आज परिषदन लातेहार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संबंधित पदाधिकारियों के साथ आयोजित की गई।
बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा एवं निर्माण कार्य से संबंधित अधतन स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया।
बैठक में जिले में सड़क दुर्घटना के आंकड़ों की जानकारी लेते हुए जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को कैसे कम किया जाए इस संदर्भ में चर्चा कर दुर्घटना से बचाव सम्बंधित व्यवस्था दुरुस्त करनें एवं सुरक्षा मानकों के पालन किए जाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही सड़क दुर्घटना के प्रभावितों को बीमा की राशि ससमय दिलाने को लेकर बीमा कंपनियों से समन्वय स्थापित कर उचित करवाई करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चौक चैराहो को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही बस स्टैंड , ऑटो स्टैंड के लिए स्थल चिन्हित करने की बात कही गई।
माननीय सदस्य, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद ने कहा कि नगर पंचायत ये सुनिश्चित करें कि सड़कों पर गाड़ी पार्क न हो। साथ ही वाहन चेकिंग को लेकर उन्होने कहा कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी या पदाधिकारी ये सुनिश्चित करें कि कोई भी वाहन सवार बिना हेल्मेट या सीट बेल्ट के वाहन न चलाएं। साथ ही जिला खनन पदाधिकारी को माइनिंग क्षेत्र अंतर्गत अवैध परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने हेतु जांच अभियान चलाने वह किसी भी तरह के अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
बैठक के पश्चात प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार , पुलिस उपाधीक्षक लातेहार श्री संतोष मिश्रा, जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत राजीव रंजन , कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, एनएचएआई पलामु सह लातेहार, उत्पाद अधीक्षक, अंचल अधिकारी, लातेहार, अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।