Views: 27
0 0
पुरानी संगठन में बाहरी हस्तक्षेप का विरोध, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने कमेटी के साथ रहने का लिया निर्णय

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पुरानी संगठन में बाहरी हस्तक्षेप का विरोध, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने कमेटी के साथ रहने का लिया निर्णय

लातेहार। बरवाडीह परियोजना की आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने रविवार को पुराने प्रखंड परिसर में बैठक कर संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि पहले से गठित समिति ही संगठन का संचालन करती रहेगी और किसी समानांतर समिति को मान्यता नहीं दी जाएगी।बैठक के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति…

पुरानी संगठन में बाहरी हस्तक्षेप का विरोध, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने कमेटी के साथ रहने का लिया निर्णय
Read Time:2 Minute, 13 Second

पुरानी संगठन में बाहरी हस्तक्षेप का विरोध, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने कमेटी के साथ रहने का लिया निर्णय

लातेहार। बरवाडीह परियोजना की आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने रविवार को पुराने प्रखंड परिसर में बैठक कर संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि पहले से गठित समिति ही संगठन का संचालन करती रहेगी और किसी समानांतर समिति को मान्यता नहीं दी जाएगी।बैठक के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि पिछले सप्ताह संगठन के नाम पर एक अलग कमेटी का गठन किया गया, जिसमें बाहरी लोगों को भी पद दिए गए हैं।

अधिकांश सेविका-सहायिकाओं ने इस कदम का विरोध करते हुए इसे संगठन की भावना के विपरीत बताया।विज्ञप्ति में कहा गया कि आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का संगठन केवल उनके हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए बना है। ऐसे में संगठन के नेतृत्व या निर्णय प्रक्रिया में बाहरी लोगों की भागीदारी स्वीकार्य नहीं है।सेविका-सहायिकाओं ने सभी सदस्यों से किसी के बहकावे में नहीं आने और संगठन की एकता बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष का विरोध नहीं, बल्कि संगठन की मजबूती तथा सेविका-सहायिकाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा का प्रयास है। साथ ही स्पष्ट किया गया कि संगठन का नेतृत्व केवल आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं ही करेंगी।बैठक में यशोदा देवी, कंचन कुमारी, रेणु देवी, निर्मला देवी, सुनीता देवी, रीतू कुमारी, सुनैना देवी, नैना देवी, मानती देवी, संध्या देवी, नीलम सिंह, शबाना प्रवीण, देवंती देवी सहित कई सेविका-सहायिकाएं उपस्थित थीं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports