Views: 27
0 0
पलामू में 70 कर्मियों को मिलेगा एसीपी-एमएसीपी का लाभ, स्क्रीनिंग समिति की बैठक में निर्णय

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

पलामू में 70 कर्मियों को मिलेगा एसीपी-एमएसीपी का लाभ, स्क्रीनिंग समिति की बैठक में निर्णय

मेदिनीनगर (पलामू) में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के समायोजित कुल 70 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने का निर्णय लिया गया। यह बैठक जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित हुई। उच्च न्यायालय से प्राप्त निर्देश…

पलामू में 70 कर्मियों को मिलेगा एसीपी-एमएसीपी का लाभ, स्क्रीनिंग समिति की बैठक में निर्णय
Read Time:1 Minute, 33 Second

मेदिनीनगर (पलामू) में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के समायोजित कुल 70 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने का निर्णय लिया गया। यह बैठक जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित हुई।

उच्च न्यायालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में आयोजित इस बैठक में विभिन्न श्रेणी के कर्मियों, जिनमें अनुसेवक भी शामिल हैं, को सेवा अवधि के आधार पर लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया गया। जिन कर्मियों की संतोषप्रद सेवा 10 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उन्हें प्रथम एसीपी-एमएसीपी, 20 वर्ष पूर्ण करने वालों को द्वितीय तथा 30 वर्ष की सेवा पूरी करने वालों को तृतीय एसीपी-एमएसीपी का लाभ दिया जाएगा।

पलामू में 70 कर्मियों को मिलेगा एसीपी-एमएसीपी का लाभ, स्क्रीनिंग समिति की बैठक में निर्णय

बैठक में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports