झारखंडघाघरास्थानीय समाचार
राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्यक्रम टाना भगत महाविद्यालय में हुआ संपन्न


गुमला/घाघरा:- एन एस एस रांची विश्वविद्यालय रांची के कोऑर्डिनेटर डॉ. ब्रजेश कुमार टाना भगत डिग्री कॉलेज घाघरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मौके पर उपस्थित कॉलेज के छात्र छात्राओं को संबोषित करते हुवे कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओ के ब्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना है।
सेवा के माध्यम से शिक्षा एन एस एस का मूल उद्देश्य है। यह योजना मुख्य रूप से छात्रों को सामुदायिक सेवा के लिए उन्मुख करती है।

मौके पर मौके पर प्राचार्य जितेंद्र साहू, प्रियंका कुमारी ने भी संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्ता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में नम्रता कुमारी, देवभूषण प्रसाद, हरिहर प्रसाद साहू, भूषण कुमार, आनंद अग्रवाल सहित अन्य शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मी सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं शामिल थे।
![]()




