Views: 26
0 0
साहेबगंज में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन,शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा अनियमितताओं की जांच की मांग

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

साहेबगंज में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन,शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा अनियमितताओं की जांच की मांग

बरहरवा संवाददाता | साहेबगंज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमिटी, साहेबगंज ने स्टेशन चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, छात्रों के साथ हुए अन्याय तथा कांग्रेस नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के बाद प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति…

साहेबगंज में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन,शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा अनियमितताओं की जांच की मांग
Read Time:2 Minute, 33 Second
साहेबगंज में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन,शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा अनियमितताओं की जांच की मांग

बरहरवा संवाददाता | साहेबगंज

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमिटी, साहेबगंज ने स्टेशन चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, छात्रों के साथ हुए अन्याय तथा कांग्रेस नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के बाद प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास किया जा रहा है तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। प्रदेश कोऑर्डिनेशन कमिटी के सदस्य अनुकूल मिश्रा ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही। जिला उपाध्यक्ष मो. कलीमुद्दीन और महासचिव सरफ़राज़ आलम ने भी छात्रों के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस के संघर्ष जारी रखने की बात दोहराई।

धरना-प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई, छात्रों एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने तथा छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports