रिपोर्टर: संवाददाता,
बरहरवा झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को बरहरवा स्थित आरबी पैलेस होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता साहेबगंज जिला अध्यक्ष अर्जुन महतो ने की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करना, नए सदस्यों को जोड़ना तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए रणनीति तैयार करना था। इस दौरान पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो के नेतृत्व और विचारधारा से प्रभावित होकर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में सर्वसम्मति से बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए अमरजीत कुमार एवं उपाध्यक्ष पद के लिए हरीश कुमार महतो का चयन किया गया। वहीं पतना प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सुंदरा पहाड़िया को चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।
नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत कुमार ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी संकल्प लिया कि वे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
मौके पर डॉ. जावेद अख्तर, भोला महतो, बिट्टू मुर्मू, सुमन कुमार महतो, जया देवी, शुक्रा पहाड़िया, अशोक मालतो, रेखा देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।