ब्रेकिंग न्यूज़अपराधपाकुड़

आम के पेड़ से लटका मिला 48 वर्षीय व्यक्ति का शव,पुलिस जांच में जुटी

Views: 86
0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second

पाकुड़ संवाददाता,
पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के पास गुरुवार को एक आम के पेड़ से 48 वर्षीय व्यक्ति का शव गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान वकील हेंब्रम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दुर्गापुर गांव के बाहर एक पोखर के पास स्थित आम के पेड़ पर ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को गमछे से लटका देखा। यह खबर आग की तरह फैलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। गांव के प्रधान विश्वजीत मरांडी ने तुरंत नगर थाना को इसकी सूचना दी।

आम के पेड़ से लटका मिला 48 वर्षीय व्यक्ति का शव,पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फांसी के फंदे से शव को नीचे उतारा। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का।

मृतक वकील हेंब्रम मूल रूप से शहरकोल पंचायत के कोलाजोड़ा गांव के निवासी थे। उनके भाई केस्टो हेंब्रम ने बताया कि वकील पांच भाइयों में सबसे छोटे थे और शादी के बाद से दुर्गापुर गांव में अपने ससुराल में घर जमाई के रूप में रह रहे थे।

बताया जाता है कि करीब 20 वर्ष पहले उनकी शादी दुर्गापुर के सोम मरांडी की पुत्री मरंगमय मरांडी से हुई थी। सोम मरांडी का कोई पुत्र नहीं होने के कारण वकील को घर जमाई के रूप में रखा गया था। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो लड़कियां और एक पुत्र शामिल हैं।

फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। परिजनों ने किसी भी तरह के पारिवारिक विवाद से इनकार किया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Loading

आम के पेड़ से लटका मिला 48 वर्षीय व्यक्ति का शव,पुलिस जांच में जुटी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button