स्थानीय समाचारअपराधझारखंड समाचारब्रेकिंग न्यूज़

ब्राउन शुगर के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 6.59 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

Views: 43
0 0
Read Time:1 Minute, 46 Second

लातेहार। विगत कुछ दिनों से लातेहार थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लातेहार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गढ़वा से बस के माध्यम से ब्राउन शुगर लेकर लातेहार आ रहे दो कथित नशा तस्करों को कृष्णा होटल, लातेहार के समीप चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 6.59 ग्राम ब्राउन शुगर, कागज सहित 1,860 रुपये नकद बरामद किए गए।

ब्राउन शुगर के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 6.59 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिनव अंकुर और शिवम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभिनव अंकुर का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 अगस्त 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद ब्राउन शुगर की आपूर्ति कहां से की गई थी तथा इसके पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button