Views: 31
0 0
पाकुड़ में पूर्व NDA प्रत्याशी अजहर इस्लाम के घर पुलिस छापेमारी, जमीन विवाद में बढ़ा तनाव

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

पाकुड़ में पूर्व NDA प्रत्याशी अजहर इस्लाम के घर पुलिस छापेमारी, जमीन विवाद में बढ़ा तनाव

पाकुड़ संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जानकीनगर स्थित पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम के आवास पर बुधवार सुबह पुलिस ने छापेमारी की। यह कार्रवाई जमीन विवाद से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है…

पाकुड़ में पूर्व NDA प्रत्याशी अजहर इस्लाम के घर पुलिस छापेमारी, जमीन विवाद में बढ़ा तनाव
Read Time:2 Minute, 16 Second
पाकुड़ में पूर्व NDA प्रत्याशी अजहर इस्लाम के घर पुलिस छापेमारी, जमीन विवाद में बढ़ा तनाव


पाकुड़ संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जानकीनगर स्थित पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम के आवास पर बुधवार सुबह पुलिस ने छापेमारी की। यह कार्रवाई जमीन विवाद से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में की गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की, जिससे तनाव का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि यह विवाद पड़ोस की जमीन को लेकर है, जिस पर अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा धारा 144 लागू की गई थी। इसके बावजूद मंगलवार को उस जमीन पर मजदूर लगाकर काम कराया जा रहा था, जिसकी शिकायत जमीन मालिक ने थाने में की थी।

शिकायत के बाद मंगलवार शाम पुलिस जांच के लिए पहुंची थी, जहां पूर्व प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की का आरोप लगा। इसकी सूचना थाना प्रभारी गौरव कुमार ने वरीय अधिकारियों को दी।

बुधवार सुबह जिले के तीन थानों की पुलिस टीम अजहर इस्लाम के आवास पर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जबकि घर का मुख्य दरवाजा बंद रहा और पुलिस घंटों डटी रही।

इसी बीच श्रम विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बगीचे में काम कर रहे दो नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मौके से अजहर इस्लाम और उनके समर्थक गायब पाए गए।

Loading

पाकुड़ में पूर्व NDA प्रत्याशी अजहर इस्लाम के घर पुलिस छापेमारी, जमीन विवाद में बढ़ा तनाव

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports