Views: 23
0 0
बेरमो अनुमंडल में अपराध नियंत्रण को लेकर मासिक गोष्ठी, एसडीपीओ ने दिए सख्त निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बेरमो अनुमंडल में अपराध नियंत्रण को लेकर मासिक गोष्ठी, एसडीपीओ ने दिए सख्त निर्देश

तेनुघाट से संवाददाता, तेनुघाट में बेरमो अनुमंडल पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रविन्द्र कुमार सिंह ने की। मंगलवार को आयोजित इस बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक शामिल हुए। बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति और…

बेरमो अनुमंडल में अपराध नियंत्रण को लेकर मासिक गोष्ठी, एसडीपीओ ने दिए सख्त निर्देश
Read Time:2 Minute, 33 Second
बेरमो अनुमंडल में अपराध नियंत्रण को लेकर मासिक गोष्ठी, एसडीपीओ ने दिए सख्त निर्देश

तेनुघाट से संवाददाता,

तेनुघाट में बेरमो अनुमंडल पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रविन्द्र कुमार सिंह ने की। मंगलवार को आयोजित इस बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक शामिल हुए।

बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति और लंबित कांडों की गहन समीक्षा की गई। साथ ही वारंट-वारंटी की तामिला, अवैध खनन, शराब तस्करी और अपराध नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीपीओ रविन्द्र कुमार सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने का निर्देश दिया।

बेरमो अनुमंडल में अपराध नियंत्रण को लेकर मासिक गोष्ठी, एसडीपीओ ने दिए सख्त निर्देश

अपराध नियंत्रण पर दिया जोर


एसडीपीओ ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने सभी थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिला संबंधित अपराधों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

जनता से सहयोग की अपील


गोष्ठी के दौरान एसडीपीओ ने पुलिस अधिकारियों को जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत कर ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

बैठक में सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं, उपलब्धियों और चल रही कार्रवाई की जानकारी एसडीपीओ को दी।

Loading

बेरमो अनुमंडल में अपराध नियंत्रण को लेकर मासिक गोष्ठी, एसडीपीओ ने दिए सख्त निर्देश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports