ब्रेकिंग न्यूज़गोमिया

लगातार बारिश से तेनुघाट बांध का जलस्तर बढ़ा, 2 गेट खोलकर पानी छोड़ा गया

Views: 75
0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

2700 क्यूसेक पानी की निकासी, दामोदर नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील

तेनुघाट। लगातार हो रही बारिश के कारण तेनुघाट बांध का जलस्तर बढ़ने पर डैम प्रबंधन ने एहतियातन पानी छोड़ने का निर्णय लिया है। कार्यालय कार्यपालक अभियंता, तेनुघाट बांध प्रमंडल द्वारा जारी सूचना के अनुसार सोमवार, 06 जुलाई 2026 को दोपहर 3:00 बजे से बांध के दो रेडियल गेट खोल दिए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में डैम से लगभग 2700 क्यूसेक (करीब 76.52 क्यूमेक) पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है। गेट खुलने के बाद दामोदर नदी में जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई गई है। फिलहाल दो रेडियल गेट एवं एक अंडर स्लूस गेट खुले हुए हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त गेट भी खोले जा सकते हैं।

दोपहर 3:00 बजे जलाशय का जलस्तर RL 849.76 फीट दर्ज किया गया, जो लगातार बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए जल निकासी की प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

लगातार बारिश से तेनुघाट बांध का जलस्तर बढ़ा, 2 गेट खोलकर पानी छोड़ा गया

नोडल पदाधिकारी, बाढ़ नियंत्रण कोषांग तेनुघाट द्वारा इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसमें बोकारो, धनबाद और बेरमो अनुमंडल के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

तेनुघाट बांध प्रमंडल के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार पाल ने बताया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार आगे भी कदम उठाए जाएंगे।

प्रशासन ने दामोदर नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे न जाएं और पूरी सतर्कता बरतें। साथ ही मछुआरों को भी नदी में प्रवेश नहीं करने की सख्त सलाह दी गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button