Views: 27
0 0
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

पाकुड़ संवाददाता।पाकुड़ मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रहसपुर, बूथ संख्या-266, प्राथमिक विद्यालय रणडागा स्थित बूथ संख्या-193…

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Read Time:3 Minute, 37 Second
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

पाकुड़ संवाददाता।पाकुड़ मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रहसपुर, बूथ संख्या-266, प्राथमिक विद्यालय रणडागा स्थित बूथ संख्या-193 तथा बैंक कॉलोनी स्थित बूथ संख्या-403 का भ्रमण कर अभियान की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए जा रहे कार्यों, प्रपत्रों के संधारण, घर-घर संपर्क अभियान, मतदाताओं से प्राप्त आवेदनों की स्थिति तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करें तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत कवरेज के साथ पुनरीक्षण कार्य पूरा करें।

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं समावेशी बनाना है। इसके लिए नए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ना, अपात्र अथवा स्थानांतरित मतदाताओं की प्रविष्टियों का नियमानुसार निष्पादन करना तथा आवश्यक संशोधन पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं नियमसम्मत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी योग्य नागरिक अपने लोकतांत्रिक अधिकार का निर्बाध रूप से प्रयोग कर सकें।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त े मतदान केंद्रों पर उपस्थित मतदाताओं से संवाद कर अभियान की जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों से मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन करने, आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन करने तथा अन्य पात्र नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ने की अपील की।
इस अवसर पर एईआरओ सह अंचलाधिकारी, पाकुड़ अरविन्द कुमार बेदिया भी उपस्थित थे।

Loading

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports