स्थानीय समाचारझारखंड समाचार
Trending

पाकुड़ में पहली बार डांडिया नाइट,नवरात्र की शाम DJ और डांडिया के रंग में रंगेगा शहर

pakur news

Views: 10
0 0
Read Time:2 Minute, 47 Second

पाकुड़ संवाददाता। शारदीय नवरात्र के उल्लास के बीच पाकुड़वासियों को इस बार मनोरंजन का नया रंग देखने को मिलेगा। शहर में पहली बार डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। चतुर डांस एकेडमी, पाकुड़ की ओर से 14 अक्टूबर को मारवाड़ी धर्मशाला में डांडिया नाइट सीजन-1 आयोजित होगा। शाम चार बजे से रात नौ बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में डांडिया नृत्य के साथ DJ म्यूजिक और विभिन्न व्यंजनों के फूड स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

डांडिया के साथ DJ म्यूजिक का रहेगा संगम

चतुर डांस एकेडमी के निदेशक महेंद्र मड़ैया और गौरांगों दास ने बताया कि कार्यक्रम को खास बनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। नवरात्र की पारंपरिक डांडिया धुनों के साथ DJ म्यूजिक का भी आनंद लेने का मौका मिलेगा। आयोजकों के अनुसार पाकुड़ शहर में नवरात्र के दौरान इस तरह का आयोजन पहली बार किया जा रहा है।

पाकुड़ में पहली बार डांडिया नाइट,नवरात्र की शाम DJ और डांडिया के रंग में रंगेगा शहर

खाने-पीने के शौकीनों के लिए फूड स्टॉल

डांडिया नाइट में मनोरंजन के साथ खान-पान की भी व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर अलग-अलग तरह के व्यंजनों के फूड स्टॉल लगाए जाएंगे। इससे प्रतिभागी डांस और संगीत के साथ पसंदीदा व्यंजनों का भी आनंद उठा सकेंगे।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की गयी है। परिवार और दोस्तों के साथ लोग नवरात्र की शाम को डांडिया और संगीत के उत्सवी माहौल का आनंद ले सकेंगे।

100 प्रतिभागियों तक सीमित रहेगा आयोजन

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागियों की संख्या 100 लोगों तक सीमित रखी गयी है। डांडिया नाइट में शामिल होने के इच्छुक लोगों को 12 अक्टूबर तक पंजीकरण कराना होगा। आयोजकों ने शहरवासियों से समय पर पंजीकरण कराकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button