बरहरवा नगर पंचायत में पीसीसी सड़क व आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास

कोटालपोखर संवाददाता: साहिबगंज जिले के बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 03 में विकास कार्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। वार्ड में ओम प्रकाश गुप्ता के घर से मीना गुप्ता के घर तक गली में लगभग 9,99,100 रुपये की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण योजना का विधिवत शिलान्यास नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया गया।

शिलान्यास कार्यक्रम में नगर पंचायत की अध्यक्ष अर्पिता दास, उपाध्यक्ष राजकुमार भगत, वार्ड पार्षद अमित कुमार भारती, पूर्व नगर अध्यक्ष श्यामल दास सहित दिलीप डोकानिया, रिंकू डोकानिया, कमलजीत शर्मा, अजय गुप्ता, मुजम्मिल शेख, रवि रक्षित, संतोष झा तथा अन्य स्थानीय गणमान्य लोग एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने इस योजना के लिए नगर पंचायत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क और नाली निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा जलजमाव की समस्या से भी राहत मिलेगी।
![]()




