Views: 65
1 0
गोमिया प्रखंड कार्यालय में SIR 2026 की तैयारी तेज:बीएलओ-बीएलए को प्रशिक्षण,डोर-टू-डोर होगा प्रपत्र वितरण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

गोमिया प्रखंड कार्यालय में SIR 2026 की तैयारी तेज:बीएलओ-बीएलए को प्रशिक्षण,डोर-टू-डोर होगा प्रपत्र वितरण

गोमिया प्रतिनिधि। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR 2026 को लेकर गोमिया प्रखंड कार्यालय सभागार में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो और अंचलाधिकारी मो. अफताब आलम की उपस्थिति में बैठक कर पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और स्वच्छ बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में बताया गया कि बीएलओ का…

गोमिया प्रखंड कार्यालय में SIR 2026 की तैयारी तेज:बीएलओ-बीएलए को प्रशिक्षण,डोर-टू-डोर होगा प्रपत्र वितरण
Read Time:2 Minute, 5 Second
गोमिया प्रखंड कार्यालय में SIR 2026 की तैयारी तेज:बीएलओ-बीएलए को प्रशिक्षण,डोर-टू-डोर होगा प्रपत्र वितरण

गोमिया प्रतिनिधि। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR 2026 को लेकर गोमिया प्रखंड कार्यालय सभागार में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो और अंचलाधिकारी मो. अफताब आलम की उपस्थिति में बैठक कर पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और स्वच्छ बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक में बताया गया कि बीएलओ का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। अब बीएलए यानी बूथ लेवल एजेंटों का प्रशिक्षण चल रहा है। सुबह झारखंड मुक्ति मोर्चा और दोपहर में भारतीय जनता पार्टी के बीएलओ द्वारा सभी गणना प्रपत्रों का डोर-टू-डोर वितरण किया जाएगा। बीएलओ की मदद के लिए वालेंटियर भी नियुक्त किए गए हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंटों की सूची जमा कर दी गई है।

गोमिया प्रखंड कार्यालय में SIR 2026 की तैयारी तेज:बीएलओ-बीएलए को प्रशिक्षण,डोर-टू-डोर होगा प्रपत्र वितरण

बीडीओ महादेव महतो ने कहा कि बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्य पर आम जनता या राजनीतिक दलों को कोई आपत्ति न हो, इसके लिए बीएलओ और बीएलए दोनों का प्रशिक्षण निर्धारित किया गया है। SIR प्रक्रिया हर दृष्टिकोण से पारदर्शी हो, इसी उद्देश्य से प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि बीएलओ द्वारा किए जा रहे SIR कार्य में सहयोग करें।

इस अवसर पर जिला बीस सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा के वरीय नेता लक्ष्मण नायक, मोहन राम, शिव शंकर दुबे, प्रमोद दास, प्रेमलाल साव, उषा चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।

Loading

गोमिया प्रखंड कार्यालय में SIR 2026 की तैयारी तेज:बीएलओ-बीएलए को प्रशिक्षण,डोर-टू-डोर होगा प्रपत्र वितरण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
100 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports