लातेहार:भारतीय जनता पार्टी के संगठन सशक्तिकरण को लेकर जिला कार्यालय, लातेहार में पूर्वी एवं पश्चिमी लातेहार मंडल की संयुक्त मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक एवं अवधेश चंद्रवंशी ने की।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष बंसी यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, अनिल कुमार सिंह, जिला मंत्री सह विधायक प्रतिनिधि एवं मंडल प्रभारी पवन कुमार, जिला मंत्री मुकेश कुमार पाण्डेय, आशा देवी, ध्रुव कुमार पांडे सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में मदन प्रसाद, अजय प्रसाद, संजय कुमार सिंह, श्याम किशोर वेद, दीपक पासवान, नेपाल यादव, विजय प्रसाद, नागमणि, शत्रुघ्न सिंह, निखिल सिंह, अरुण पासवान, श्रीराम सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एवं जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए एकजुट होकर कार्य करने का निर्णय लिया।