स्थानीय समाचार

आठवीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 16 से 18 दिसंबर तक, जेसीईआरटी ने जारी किया कार्यक्रम

बोरियो।सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा दिसंबर में आयोजित होगी। झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) ने 16 से 18 दिसंबर 2025 तक दो पालियों में परीक्षा संचालित करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस संबंध में जेसीईआरटी ने जिला शिक्षा अधीक्षक को आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने हेतु पत्र भी भेजा है।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर किया जाएगा। परीक्षा प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिका के माध्यम से ली जाएगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ, अतिलघुउत्तरीय और दीर्घउत्तरीय सभी प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक विषय के लिए 60 अंक निर्धारित किए गए हैं।

परीक्षा का समय इस प्रकार है:

  • प्रथम पाली: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • द्वितीय पाली: दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक

विषयवार परीक्षा कार्यक्रम:

  • 16 दिसंबर 2025:
    • प्रथम पाली – अंग्रेजी
    • द्वितीय पाली – सामाजिक विज्ञान
  • 17 दिसंबर 2025:
    • प्रथम पाली – हिंदी
    • द्वितीय पाली – विज्ञान
  • 18 दिसंबर 2025:
    • प्रथम पाली – गणित
    • द्वितीय पाली – संस्कृत/उर्दू/बंगला/उड़िया/अन्य जनजातीय भाषा

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button