Views: 28
0 0
कोटालपोखर में सामुदायिक पुलिसिंग पर बैठक, पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

कोटालपोखर में सामुदायिक पुलिसिंग पर बैठक, पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील

कोटालपोखर संवाददाता:कोटालपोखर थाना क्षेत्र में सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पवन कुमार ने की, जिसमें विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए…

कोटालपोखर में सामुदायिक पुलिसिंग पर बैठक, पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील
Read Time:2 Minute, 10 Second

कोटालपोखर में सामुदायिक पुलिसिंग पर बैठक, पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील

कोटालपोखर संवाददाता:
कोटालपोखर थाना क्षेत्र में सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पवन कुमार ने की, जिसमें विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि अपराध नियंत्रण और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते साइबर अपराध, नशाखोरी, आपसी विवाद एवं अन्य सामाजिक समस्याओं पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

पंचायत प्रतिनिधियों ने भी स्थानीय समस्याओं और जनसुरक्षा से जुड़े मुद्दों को पुलिस के समक्ष रखा। थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग का मुख्य उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करना है, ताकि किसी भी समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके।

बैठक में मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों ने भी पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed