Read Time:1 Minute, 22 Second
गुमला/घाघरा:
घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलागड़ा गांव स्थित केसर बांध से पुलिस ने एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान सीता देवी के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीता देवी सुबह घर से शौच के लिए निकली थीं, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों द्वारा आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों की नजर केसर बांध में तैरते हुए एक शव पर पड़ी, जिसकी सूचना तुरंत परिजनों और घाघरा थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पहचान कराई, जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।