स्थानीय समाचार

कांग्रेस कार्यालय साहेबगंज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई

कांग्रेस कार्यालय साहेबगंज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई

बरहरवा:शुक्रवार को साहेबगंज जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह जिला कांग्रेस कार्यालय साहेबगंज में जिला उपाध्यक्ष बासुकीनाथ यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बासुकीनाथ यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान और अग्रणी नेताओं में से एक थे। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने देश को आज़ादी दिलाने के उद्देश्य से जापान के सहयोग से आज़ाद हिंद फौज का गठन किया और अंग्रेजों के खिलाफ सशक्त संघर्ष किया।
उन्होंने कहा कि “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” जैसे ओजस्वी नारों से नेताजी ने देश के युवाओं और आम जनमानस में स्वतंत्रता के लिए नई ऊर्जा और क्रांति का संचार किया। युवाओं को संगठित कर राष्ट्रीयता, समर्पण और एकता के सूत्र में बांधने की उनमें अद्भुत क्षमता थी।

उन्होंने आगे कहा कि नेताजी की महानता, त्याग और बलिदान को देशवासी कभी भुला नहीं सकते। वे भारत की भावी पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे और उनके आदर्शों पर चलकर ही देश का सर्वांगीण विकास संभव है।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मो. कलीमुद्दीन, सरफराज आलम, सतीस कुमार पासवान, रामविलास यादव, आफताब आलम उर्फ चिंटू, सब्दुल अंसारी, मज़हर खान, गणेश कुमार, अली कुरैशी, मो. मेराजुद्दीन, ज़ाहिद खान, सुनील गुप्ता, सादाब खान, मो. अब्दुल कादिर सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button