Views: 18
0 0
आंधी-तूफान से तेनुघाट में भारी नुकसान,पेड़ गिरने से सड़क बाधित, 24 घंटे ठप रही बिजली

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

आंधी-तूफान से तेनुघाट में भारी नुकसान,पेड़ गिरने से सड़क बाधित, 24 घंटे ठप रही बिजली

तेनुघाट — पिछले दिन हुई तेज बारिश और आंधी-तूफान से क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ। कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, बिजली के पोल टूट गए और तार क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं कई घरों की छतें (सीट) टूट गईं तथा घरों पर लगे प्लास्टिक भी उड़ गए, जिससे लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। तेनुघाट…

आंधी-तूफान से तेनुघाट में भारी नुकसान,पेड़ गिरने से सड़क बाधित, 24 घंटे ठप रही बिजली
Read Time:1 Minute, 58 Second
आंधी-तूफान से तेनुघाट में भारी नुकसान,पेड़ गिरने से सड़क बाधित, 24 घंटे ठप रही बिजली

तेनुघाट — पिछले दिन हुई तेज बारिश और आंधी-तूफान से क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ। कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, बिजली के पोल टूट गए और तार क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं कई घरों की छतें (सीट) टूट गईं तथा घरों पर लगे प्लास्टिक भी उड़ गए, जिससे लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा।

तेनुघाट तीन नंबर क्षेत्र में तीन नंबर से कथारा जाने वाली सड़क पर एक विशाल पेड़ गिर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। रविवार की सुबह स्थानीय निवासियों ने अपने स्तर पर पेड़ को हटाकर सड़क को साफ कराया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।

इस दौरान अरुण कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, रानू सिंह, जगदीश सिंह, अरुण जयसवाल, भोला सिंह, विनोद रजवार, प्रभात कुमार, छोटू सिंह, सोनू कुमार, राहुल कुमार, विशाल कुमार, रिंकू सिंह, पिंकू चौधरी, अजीत कुमार, विनोद कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

वहीं आंधी के कारण बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई थी। पोल और तार गिरने से करीब 24 घंटे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रही। बाद में पोल और तार की मरम्मत के बाद बिजली बहाल की गई। बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में स्थानीय मिस्त्री दुलार यादव और बबलू अंसारी सहित अन्य लोग जुटे रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports