बीजेपीझारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

गारू में भाजपा चुनावी कार्यालय का शुभारंभ, विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी का आगाज

Views: 926
0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second
गारू में भाजपा चुनावी कार्यालय का शुभारंभ, विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी का आगाज

लातेहार जिले के गारू में विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने चुनावी कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। भाजपा के लातेहार जिला महामंत्री बंसी यादव द्वारा कार्यालय का शुभारंभ किया गया, जिसमें पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए बंसी यादव ने बताया कि चुनाव अब कुछ ही दिनों में होने वाले हैं और भाजपा इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को झारखंड में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। यादव ने जोर दिया कि भाजपा राज्य में विकास और स्थिरता की दिशा में एक मजबूत सरकार देने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है।

शुभारंभ के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों ने चुनाव के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों की रूपरेखा पर चर्चा की और जनता तक पहुंचने के लिए रणनीति बनाई।

इस प्रकार भाजपा ने गारू में चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की है। मौके पर गारू मण्डल अध्यक्ष सुनेश्वर सिंह, महामंत्री संतोष यादव, जिलाध्यक्ष एसटी मोर्चा मंगल उरांव,सरयू मण्डल अध्यक्ष राजकुमार सिंह, अनूप कश्यप, रामलाल साव, सत्येंद्र सिंह, शशिभूषण यादव, बलराम यादव, मोहन लाल उरांव समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button