स्थानीय समाचार

बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल,एक की हालत गंभीर

बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल,एक की हालत गंभीर

बरहरवा।
राजमहल अनुमंडल अस्पताल के मुख्य गेट के सामने मंगलवार देर शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइक चालक घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नया बाजार निवासी धीरज साहा (25) बजाज बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पूर्वी नारायणपुर के बेगडुब्बी निवासी मोहन महतो (20) तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए बाजार की ओर आ रहा था। अचानक मोहन महतो का संतुलन बिगड़ गया और उसकी बाइक ने सामने से धीरज साहा की बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सादिक अंसारी ने प्राथमिक उपचार किया।

घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए धीरज साहा को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना के एएसआई दीवान कुमार निराला अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button