Read Time:1 Minute, 21 Second
तेनुघाट — झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कथारा में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। सहायक विद्युत अभियंता कथारा के निर्देशानुसार 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र, कथारा में यह कार्य संपन्न होगा।
मेंटेनेंस के तहत जर्जर जंपर की मरम्मत, नया करंट ट्रांसफार्मर (CT) एवं ब्रेकर की स्थापना के साथ-साथ एबी-स्विच का रख-रखाव किया जाएगा।
इस कार्य के चलते 11 मई 2026 (सोमवार) को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान कथारा, गोमिया, कंचकीरो, साड़म एवं लालपनिया क्षेत्र प्रभावित होंगे।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले आवश्यक तैयारी कर लें तथा कार्य के दौरान विभाग को सहयोग प्रदान करें। यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता गोमिया/कथारा ने दी।