झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
Trending

दुर्गा पूजा को लेकर मोंगर में समिति की बैठक,पदाधिकारियों व सदस्यों का हुआ चयन

मोंगर में दुर्गा पूजा समिति का गठन, पिंटू कुमार रजक बने अध्यक्ष

Views: 17
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second

लातेहार। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर रविवार, 6 सितंबर 2026 को ग्राम मोंगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए। सर्वसम्मति से इस वर्ष दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए पूजा समिति का गठन किया गया।

बैठक में पिंटू कुमार रजक को अध्यक्ष, शत्रुघ्न प्रसाद एवं लक्ष्मण राम को उपाध्यक्ष, रामनरेश प्रसाद को सचिव तथा राम नरेश प्रसाद एवं अजय कुमार प्रसाद को उपसचिव चुना गया। वहीं विनोद प्रसाद गुप्ता कोषाध्यक्ष और शत्रुघ्न सिंह उप कोषाध्यक्ष बनाए गए।

समिति के सदस्यों के रूप में पप्पू कुमार सिंह, आर्केश सिंह, पंकज कुमार सिंह (घुटुवा), आलोक कुमार अकेला, जगनारायण कुमार अकेला, श्रीकांत प्रसाद, राधेश्याम सिंह, राजेश राम, मुकेश सिंह, आकाश कुशवाहा, सुभाष प्रसाद (डॉ.), गोविंद कुमार रजक, विशाल सिंह, अमरनाथ मिश्रा, जिबोध सिंह एवं प्रिंस प्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों को शामिल किया गया।

दुर्गा पूजा को लेकर मोंगर में समिति की बैठक,पदाधिकारियों व सदस्यों का हुआ चयन

बैठक के दौरान दुर्गा पूजा को भव्य, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने भी पूजा आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की बात कही।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button