ठंड में लूंगी ओढ़े वृद्ध पर पीडीजे का पसीजा दिल डालसा से तत्काल कंबल मंगवाकर ओढ़ाया, दिया मानवता का परिचय।


लातेहार:- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए ठंड में लूंगी ओढ़े वृद्ध को कंबल ओढ़ाया। मालूम हो पीडीजे श्री कुमार अदालत से कार्य निपटाकर अपने आवास जा रहे थे तभी मुख्य द्वार के पास पेड़ के नीचे लूंगी ओढ़े बैठे एक वृद्ध पर उनकी नजर पड़ी और उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी वापस मुड़वा कर जिला विधिक सेवा प्राधिकार से कंबल मंगा कर तुरंत उसे ओढ़ाया।श्री कुमार की गाड़ी वापस होते देख न्यायिक दंडाधिकारी एवम् कर्मी दौड़ पड़े वहीं रोड पर वृद्ध से बातचीत करता देख लोगों की भीड़ भी जुट गई।लोगों ने श्री कुमार के द्वारा मानवता के परिचय दिए जाने पर उन्हें साधुवाद दिया तथा कहा कि जज साहब ने एक नेकदिल इंसान का परिचय दिया है। मालूम हो उक्त वृद्ध गारू प्रखंड से लातेहार आया था। उसकी गाड़ी छूट गई थी और वह लूंगी ओढ़ कर अदालत के मुख्य द्वार के पास पेड़ के नीचे बैठा था ।
![]()




