स्थानीय समाचार
चार दिन से लापता विष्णु असुर का शव बरांगपाट के जंगल में झूलता मिला, जांच में जुटी पुलिस


प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,
घाघरा:- थाना क्षेत्र के बरांगपाट निवासी बिष्णु असुर 51वर्ष का शव रस्सी से झूलता शव जंगल से पुलिस ने बरामद किया है।
मृतक के पुत्र ने बताया कि मेरे पिताजी बिष्णु असुर घर से बुधवार की रात्रि में 10.30 बजे परिजनों को बगैर कुछ बताये निकला था। एवं मेरे पिताजी का मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहा था।
इधर शनिवार को लकड़ी चुने जंगल गई महिलाओं ने बिष्णु असुर का शव पेड़ से झूलता देख घटना की जानकारी परिजनों को दी और फिर पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गयी।
बिष्णु असुर का शव बरांगपाट जंगल मे मिला मिला है। घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुँच शव का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है।
![]()




