Views: 63
0 0
तेनुघाट क्षेत्र में बढ़ता पेयजल संकट, समाधान की मांग को लेकर CPI का प्रदर्शन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

तेनुघाट क्षेत्र में बढ़ता पेयजल संकट, समाधान की मांग को लेकर CPI का प्रदर्शन

तेनुघाट (बोकारो):तेनुघाट, गोमिया, पेटरवार और कसमार क्षेत्रों में बढ़ते पेयजल संकट के समाधान की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के जिला सचिव इफ्तेखार महमूद के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मुलाकात के बाद इफ्तेखार महमूद ने बताया कि इन क्षेत्रों…

तेनुघाट क्षेत्र में बढ़ता पेयजल संकट, समाधान की मांग को लेकर CPI का प्रदर्शन
Read Time:2 Minute, 13 Second
तेनुघाट क्षेत्र में बढ़ता पेयजल संकट, समाधान की मांग को लेकर CPI का प्रदर्शन

तेनुघाट (बोकारो):
तेनुघाट, गोमिया, पेटरवार और कसमार क्षेत्रों में बढ़ते पेयजल संकट के समाधान की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के जिला सचिव इफ्तेखार महमूद के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

मुलाकात के बाद इफ्तेखार महमूद ने बताया कि इन क्षेत्रों की बड़ी आबादी गंभीर पेयजल संकट से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संकट से निपटने के लिए सरकारी व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय नहीं है। कई जगहों पर बनी जल संरचनाएं चालू नहीं की गई हैं, जबकि पहले से संचालित व्यवस्थाएं भी बंद पड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि गोमिया के झिरके, सियारी के काशीटांड और कंडेर में जलापूर्ति ठप है। वहीं पेटरवार के चारगी, कोह, उतासारा, उलगढ़ा और ओरदाना पंचायतों में निर्मित जलमीनार अब तक शुरू नहीं किए गए हैं। कसमार के 59 गांवों के लिए बन रहे इंटेकवेल और पाइपलाइन बिछाने का काम भी धीमी गति से चल रहा है।

इफ्तेखार महमूद ने आरोप लगाया कि तैयार जलमीनार और इंटेकवेल को चुनावी वर्ष में उद्घाटन के लिए जानबूझकर रोका जा रहा है, जो संवेदनहीनता और अमानवीयता का परिचायक है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पेयजल संरचनाओं को चालू नहीं किया गया, तो क्षेत्र की जनता आंदोलन करने को मजबूर होगी।

इस प्रतिनिधिमंडल में चुंबन महतो, देवानंद प्रजापति, राजेश करमाली, मोहरलाल महतो और फूलचंद सिंह समेत कई लोग शामिल थे।

Loading

तेनुघाट क्षेत्र में बढ़ता पेयजल संकट, समाधान की मांग को लेकर CPI का प्रदर्शन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports